अमित बघेल ने किया सरेंडर, मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कर सकते हैं जमानत आवेदन, 12 राज्यों में अपराध दर्ज हैं।
जनता टाइम्स टूडे ।
रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिमांड प्रक्रिया की तैयारी है। सरेंडर की पुष्टि होते ही पुलिस उन्हें अपने कब्जे में ले सकती है।
अमित बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में अपराध दर्ज हैं मामले

अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में एफआईआर दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा,कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के मुंबई उल्हासनगर थाना सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
ईडी ने किया कुर्क चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रूपये की सम्पत्ति को
रायपुर पुलिस ने मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को ग्वालियर की एक पॉश सोसाइटी के आलीशान फ्लैट से गिरफ्तार किया
छत्तीशगढ़ राज्य के 6 जिलों की 18 रेत खदानों की ई-नीलामी शुरू, 7 से 13 नवंबर तक खुलेंगे टेंडर