कृष्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी का निधन, अंतिम संस्कार कल शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में
जनता टाईम्स टूडे ।
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट चैयरमेन मदन मोहन त्रिपाठी जी के ज्येष्ठ सुपुत्र ,कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी का चेन्नई के रेला अस्पताल में आज सुबह लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिए नेहरू नगर, भिलाई दुर्ग स्थित उनके गृह निवास लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार 7 नवंबर को शुक्रवार दोपहर शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम, दुर्ग में किया जाएगा। प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी सहित परिवारजनों एवं स्कूल स्टाफ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। यह घटना स्थानीय शिक्षा एवं सामाजिक समुदाय के लिए अत्यंत हृदय विदारक है क्योंकि आलोक त्रिपाठी न केवल विद्यालय के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे।

जनता टाईम्स टूडे व परिवार की ओर से विन्रम श्रद्धाजली

More Stories
भाजपा का एक बड़े मंत्री होने का दावा कर भोलेभाले किसानों एवम लोगो से किया लाखो रुपये की ठगी
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं
बीएसपी प्रबंधक डीआईसी से मुलाकात तक जारी रहेगा विधायक देवेंद्र यादव का उपवास