सुपेला पुलिस की धीमी कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़िता को अब तक नहीं मिला न्याय।
जनता टाईम्स टूडे ।
भिलाई शहर के नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस एंड पैथोलॉजी सेंटर में गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।गिरीश वर्मा कातुल बोर्ड के पाम वुड रेजिडेंट के ब्लॉक बी के फ्लैट नो 603 और 604 में अपने परिवार के निवासरत है ।

पीड़िता टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली है। 16 अक्टूबर को वह नियमित जांच के लिए सेंटर पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उस वक्त कमरे में कोई नर्स मौजूद नहीं थी। डॉक्टर की हरकत से दहशत में आई महिला ने घर जाकर पूरी बात पति को बताई और दोनों ने मिलकर सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 74, 75(1)(2), 79 बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा
मामला दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या पुलिस किसी प्रभावशाली डॉक्टर को बचाने की कोशिश कर रही है..?
क्योंकि सामान्य मामलों में गिरफ्तारी तुरंत होती है, लेकिन यहां 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

इसके पहले भी 2 से 3 वर्ष पूर्व में भी कई बार गिरीश वर्मा के खिलाफ शिकायत सुनने को मिली है यह आदतन आरोपी के श्रेणी में आते है ,पहले भी सुधीर xray में भी यह व्यक्ति छेड़खानी में काफी बार नाम सामने आया है । 2 दअसल पूर्व में भी सुपेला थाना में शिकायत पीड़िता द्वारा शिकायत किया गया था ।
अब देखना यह हैकि पीड़िता की शिकायत दर्ज करने पर भी कितना समय लगता है , फरार आरोपी को ग्रिफ्तार करने में ।

More Stories
भाजपा का एक बड़े मंत्री होने का दावा कर भोलेभाले किसानों एवम लोगो से किया लाखो रुपये की ठगी
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं
बीएसपी प्रबंधक डीआईसी से मुलाकात तक जारी रहेगा विधायक देवेंद्र यादव का उपवास