February 2, 2026

JANTA TIMES TODAY

सच की हद तक

नंदिनी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या

दीपावली पर दुर्ग जिले में हत्या की यह चौथी वारदात

 

 

जनता टाईम्स टूडे ।

       दीपावली पर हत्या की चौथी वारदात नंदनी थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव में बुधवार की रात हुई है। यहां आपसी विवाद में 22 साल के युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निर्मलकर के रूप में हुई है।
दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों एवं गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के द्वारा लड़ाई झगड़ा एवं नशा कर शांति भंग किए जाने के अंदेशा पर असामाजिक तत्वों के ऊपर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस के द्वारा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के तहत 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को चेक कर समझाइश दिया गया। विभिन्न थाना क्षेत्र में त्यौहार में उपद्रव करने वालों एवं पूर्व में उपद्रव करने वालो को त्यौहार के मद्देनजर समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके इस दीपावली दुर्ग जिले में हत्या की चार वारदातों ने पुलिस की इस चाक चौबंद व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
       दीपावली पर हत्या की चौथी वारदात नंदनी थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव में बुधवार की रात हुई है। यहां आपसी विवाद में 20 साल के युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते रात्रि में यह खूनी वारदात अंजाम दी गई। नंदिनी प्रभारी परस ठाकुर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8.30 बजे की घटना है। गौरा चौक के पास अशोक निर्मलकर और आरोपी एक साथ में खाए पिए हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर अशोक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी रातभर सघन तलाशी की गई। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार गौरी गौरा पूजन के दिन दोनों एक खाए पिए। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो रात्रि में बढ़ते-बढ़ते जानलेवा झगड़े में बदल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

 

 

 

गौरतलब रहे कि दीपावली को लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर थी। खासकर गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने अभियान चलाया गया। शांति भंग किए जाने के अंदेशा पर असामाजिक तत्वों को लगातार समझाइश दी जाती रही। इसके बाद भी दीपावली के दिन मोहन नगर थाना क्षेत्र में दुर्ग स्टेशन के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई। अभी इसकी चर्चा थमी भी नहीं थी कि छावनी थाना के बैरागी मोहल्ला और फिर खुर्सीपार में तेलहा नाला के पास हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। अब बीती रात नंदिनी थाना इलाके में हुई हत्या ने पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।